पचदेवरा में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति से मारपीट का आरोप
हरदोई, जून 9 -- पचदेवरा। ग्राम आमतारा निवासी आरिफ ने गांव के तीन लोगों और उनके एक रिश्तेदार पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसकी मां मुन्नी बेगम, पिता मिट्ठू शाह तथा बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर के साथ लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया, जिससे तीनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर का सामान भी क्षतिग्रस्त किया और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.