पचड़ा महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए सांसद
हजारीबाग, मई 16 -- केरेडारी ,प्रतिनिधि केरेडारी प्रखंड के पचड़ा गांव स्थित शांकेश्वरी माता धाम में आयोजित पांच दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ की पूर्णाहुति में शनिवार को हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल शामिल हुए। उन्होंने मां शांकेश्वरी और बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान यज्ञ समिति ने सांसद सहित अन्य अतिथियों का भगवा पगड़ी, फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने मंदिर सौंदर्यीकरण, स्थानीय विकास और चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार व मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। सांसद ने मंदिर प्रांगण में टाइल्स उपलब्ध कराने और स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यज्ञ का सबसे बड़ा प्रसाद सुविचार होता है, जो समाज में सुख, शांति और समृद्धि लाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.