गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पचगांव चौक पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित पचगांव चौक के पास हुआ। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में फिरोजाबाद (यूपी) के मूल निवासी 25 वर्षीय दीपक ने बताया कि वह वर्तमान में वजीरपुर में रहता है। शुक्रवार दोपहर वह अपनी 50 वर्षीय मां, शीला देवी को लेकर बाइक से अपने गांव राजा का ताल (फिरोजाबाद) जा रहा था। जब वे पचगांव चौक से पलवल टोल की ओर करीब 500 मीटर आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार काली रंग की कार ने उनकी मोटरसाइकिल को बुरी तरह टक्कर मार दी。 यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.