साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। हूल विद्रोह की धरती पंचकठिया (बरहेट)से खुशहाली व समृद्धि की कामना कर अपने घर पूर्णिया लौट रहे लोगों के लिए यह शनिवार ब्लैक सैटरडे साबित हुआ। बिहार के कटिहार जिला में सड़क दुघर्टना में मारे गए लोगों में से 12 महिला व पुरुष बिदिन समाज के श्रद्धालु थे। हर साल की तरह इस बार भी वे सभी संथाल हूल विद्रोह के महानायकों सिदो-कान्हू मुर्मू के जयंती पर आयोजित दो दिवसीय छठियार माहा कार्यक्रम में शामिल होने बरहेट के पचकठिया पहुंचे थे। सिदो-कान्हू छठियार माहा के मौके पर यहां हर साल संथाल परगना, बिहार व पश्चिम बंगाल से हजारों बिदिन समाज के लोग पहुंचते हैं। शुक्रवार को पचकठिया स्थित क्रांति स्थल पर परिक्रमा कर सभी लोगों ने जाहेरथान में पूजा पाठ किया। शनिवार को सभी श्रद्धालु भोगनाडीह में सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा को नमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.