गिरडीह, मार्च 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों में गिरिडीह के करण सेठ ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। करण ने अखिल भारतीय स्तर पर 333वीं रैंक हासिल कर जिले और माहुरी वैश्य समाज का नाम पूरे देश में रोशन किया है। मूल रुप से जमुआ प्रखंड के चुंगलो निवासी और वर्तमान में पचम्बा (गिरिडीह) में रह रहे रणजीत कुमार गुप्ता एवं श्रीमती सरिता गुप्ता के सुपुत्र करण की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। करण की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके चाचा और समाज के सक्रिय सदस्य अनुज सेठ सहित पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। करण सेठ की इस शानदार सफलता पर माहुरी वैश्य महामंडल की ओर से हर्ष व्यक्त किया गया है। महामंडल के पदाधिकारियों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। अनुज सेठ ने खुशी जाहिर करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.