प्रयागराज, अप्रैल 16 -- सफाई मजदूरों ने पगार बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। जुलूस लेकर सफाईकर्मी नारेबाजी करते हुए गुरुवार दोपहर 12 बजे नगर निगम परिसर में घुसे। सफाईकर्मियों ने कुछ देर तक नगर आयुक्त कार्यालय के सामने नारेबाजी की। इसके बाद सफाई मजदूर एकता मंच और इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी वार्ता करने के लिए नगर आयुक्त कार्यालय में गए। सफाई मजदूर एकता मंच बलराम सिंह पटेल और इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन ने आउटसोर्स सफाईकर्मियों की पगार 20 हजार तक वृद्धि करने की मांग की। दोनों कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों की मांग सुनने के बाद नगर आयुक्त साईं तेजा ने कहा कि प्रदेश सरकार न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के लिए कमेटी गठन की घोषणा कर चुकी है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.