कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम सभा पगरा प्रसाद गिरी में भी आगामी गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि प्रात: 11 बजे पूजन व हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात दोपहर 12 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गोपलापट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक जाएगी। वापस आने पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने भक्तों से समय से पहुंचकर पूजन, शोभायात्रा व प्रसाद ग्रहण में भाग लेने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...