पगफेरे से लौट रही दुल्हन की मौत, चार की चिताएं जलीं, मातम में बदला खुशियों का घर
शाहजहांपुर, मई 2 -- खुटार-पुवायां मार्ग पर रौतापुर कलां के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में नवविवाहिता कल्पना वर्मा समेत चार लोगों की मौत के बाद सोमवार को सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महज चार दिन पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा रहा। अगौना बुजुर्ग निवासी रुहाविल वर्मा की शादी 25 अप्रैल को पिपरिया भागवंत की 22 वर्षीय कल्पना से हुई थी। पगफेरे के बाद गुरुवार को ससुर अनिल कुमार बहू को कार से वापस ला रहे थे। कार में सात लोग सवार थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार पलटने से बाराती जा रहे युवक की मौत, तीन घायल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और दुल्हन कल्पना, बुआ रीना, मौसेरी बहन मोहिनी और चालक निर्दोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.