मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से नगर के शुक्लहा मोहल्ले में लगाए गए मिनी ट्यूबवेल का जला मोटर पंद्रह दिनों बाद भी नहीं बदला जा सका। इससे मोहल्ले के लोगों को पेयजल के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवास विकास कालोनी के पम्प से पानी की आपूर्ति कर रहा है लेकिन प्रेसर इतना लो है कि लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्लहा मोहल्ले में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए मिनी ट्यूबवेल लगवाया है। मिनी ट्यूबवेल का मोटर पंद्रह दिन पूर्व फुंक गया। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने मोहल्ले के करीब दो सौ घरों में पानी आपूर्ति के लिए आवास विकास कालोनी में लगे पम्प से जोड़वा दिया ल...