सिद्धार्थ, मार्च 31 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन कॉमन सर्विस सेंटर, मुड़िला (विकास खंड नौगढ़) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। बताया गया कि भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ द्वारा लगभग 140 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। मौके पर निरीक्षण के दौरान कुछ कार्य अभी अधूरे पाए गए, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई।डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शेष कार्यों को 15 दिनों के भीतर हर हाल में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा का कड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.