अयोध्या, मार्च 28 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला गंभीर रूप ले लिया है। लापता युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस लापता युवक की स्टीमर की मदद से सरयू नदी तट ढेमावा घाट के पास नदी के गहरे पानी में तलाश कर रही है। खंडासा थाना क्षेत्र के अघियारी गांव निवासी करीब 30 वर्षीय मन्ना की पत्नी मोनी ने रौनाही थाने पर तहरीर देते हुए कहा है कि विगत 12 मार्च की रात करीब 10 बजे उसका पति मन्ना खाना खाने के बाद अपने सहयोगी ग्राम मंगलसी निवासी नाटे,चिर्रा जगनपुर निवासी अर्सलान और सुल्तान निवासी शेखलौदी के साथ सुल्तान की गाड़ी से कहीं गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। दूसरे दिन 13 मार्च को दोपहर तक जब मन्...