फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के दौरान एक लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 39148 पुरुष, जबकि 68435 महिलाएं शामिल हैं। यह स्वास्थ्य जांच पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुई और दो अक्तूबर महात्मा गांधी की जयंती पर संपन्न हुई। इस दौरान 645 स्क्रीनिंग कैंप एवं 56 विशेष चिकित्सा शिविर लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार के अभियान के दौरान 8133 लोगों की उच्च रक्तचाप, 7744 की मधुमेह, 7412 की मुख कैंसर, 4521 महिलाओं की स्तन कैंसर और 4521 की गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच हुई। इसके अलावा 23722 लोगों की एनीमिया तथा 1974 लोगों की टीबी की भी स्क्रीनिंग की गई। वहीं 9561 गर्भवती महिलाओं की एएनसी सेवाएं दी गईं। बच्चों को कुल 15248 टीके लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.