पखनाहा में शूटिंग रेंज का होगा विस्तार
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पखनाहा स्थित स्वराज शूटिंग एकेडमी का बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन के दल ने सोमवार को निरीक्षण किया। कौशल नागोरिया के साथ अन्य सदस्यों ने शूटिंग रेंज व पूरे परिसर का जायजा लिया। प्रशिक्षक व कोच अमित घनशेला ने एकेडमी में मौजूद तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। दल ने रेंज के विस्तारीकरण को लेकर आवश्यक तकनीकी सुझाव व मार्गदर्शन भी किया। एकेडमिक के उज्ज्वल कुमार ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए 25 मीटर व 50 मीटर आउटडोर रेंज की आवश्यकता जताई। मुजफ्फरपुर में राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। रिशु आर्या, अरिंजय राज सिंह, राजन कुमार, निशांत राज, आदित्य वर्मा, अनिरुद्ध सिंह, अमित कुमार (कंमाडेंट) मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.