बगहा, मई 7 -- राकेश राव श्रीनगर, एक संवाददाता।बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनाहा प्रोजेक्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जिला पदाधिकारी को आवेदन भेजकर विद्यालय परिसर में ही महाविद्यालय खोलने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय परिसर में 7 एकड़ 61 डिसमिल भूमि उपलब्ध है तथा पांच अतिरिक्त कमरे भी मौजूद हैं। उनका कहना है कि पहले इसी विद्यालय का चयन डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए किया गया था, लेकिन बाद में इसे बथना हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया।ग्रामीणों का कहना है कि बथना हाई स्कूल के कुछ दूरी पर पहले से बाबा भागवत राय महाविद्यालय और ईश्वर शांति महाविद्यालय संचालित हैं, जबकि पखनाहा एवं दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.