बगहा, अप्रैल 25 -- एनके पांडेय जगदीशपुर,एक संवाददाता।बच्चों को केवल अंकों की दौड़ में नहीं लगाना चाहिए,बल्कि खेल,संस्कृति व सामाजिक जिम्मेदारियों की ओर भी प्रेरित करना जरूरी है।शिक्षा बच्चों के लिए बोझ नहीं,बल्कि आनंद का विषय होना चाहिए।उक्त बातें पकड़िया संस्कार भारती विद्यालय में विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान एडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने कही।इस दौरान स्कूल के संस्थापक सूर्यनारायण सिंह व डायरेक्टर डा.अभिषेक ने मोमेंटम व बुके देकर एडीएम का स्वागत किए।इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी वैज्ञानिक व रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रदर्शनी में चम्पारण के ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों जैसे चंद्रावत नदी,चम्पा का पौधा,अशोक स्तंभ,सम्राट अशोक तथा भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया ...