पकड़िया मंगली में पीपल का पेड़ गिरने से ढह गया मकान
पीलीभीत, जून 14 -- बीसलपुर। गांव पकड़िया मंगली में कई दशक पुराना पीपल का पेड़ अचानक एक मकान के ऊपर गिर गया। जिससे मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबकर महिला घायल हो गई। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार एवं राजस्व टीम मौके पर पहुंच गयी। बीसलपुर के गांव पकड़िया मंगली निवासी सोमपाल के मकान के निकट कई दशक पुराना पीपल का पेड़ खड़ा हुआ है। यहां रविवार को सुबह यह अचानक भर भराकर सोमपाल के मकान पर गिर गया। जिससे मकान की छत एवं दीवारें ढह गई। मलबे में दबकर सोमपाल की पत्नी रेखा देवी 50 घायल हो गई। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम नागेंद्र पांडे ने नायब तहसीलदार वीरपाल यादव एवं राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया है। एसडीएम ने बताया है कि जो भी मुआवजा मिलना चाहिए, दिया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.