हैदराबाद, दिसम्बर 30 -- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट जा रहा इंडिगो का एक विमान सोमवार को एक पक्षी टकरा गया, लेकिन पायलट ने अपनी सूझबूझ से उस विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी 118 यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, पक्षी से टकराने के बाद पायलट ने सभी तय सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को स्थिति की जानकारी दी। लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इंजन या विमान के किसी अन्य हिस्से को कोई नुकसान न हुआ हो। दो महीने पहले अक्टूबर में भी कोलंबो से चेन्नई जा रहा एयर इंडिया का एक विमान पक्षी टकरा गया था, जिसमें 158 यात्री सवार थे। यह घटना तब सामने आई थी, जब विमान चेन्नई एयरपोर्ट प...