पक्षी विहार में योग, प्रकृति और ईको-टूरिज्म का दिखा अनूठा संगम
लखनऊ, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने विजिट माई स्टेट उत्तर प्रदेश अभियान के तहत रविवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार में भ्रमण कराया। योग दिवस 2026 की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' पर आयोजित इस पहल में योग, प्रकृति और ईको-टूरिज्म का अनूठा संगम देखने को मिला। पक्षी विहार पहुंचने पर प्रतिभागियों ने शांत और प्राकृतिक वातावरण में ताड़ासन, भुजंगासन तथा प्राणायाम सहित विभिन्न योगाभ्यास किए। इस दौरान अधिकारियों ने योग के महत्व और सभी आयु वर्ग के लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सीएम के मार्गदर्शन में लोगों को प्रदेश के पर्यटन अनुभवों से जोड़ रहा है। यह भी पढ़ें- टाटा जू ने उत्साह के साथ मनाया अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.