सहरसा, दिसम्बर 7 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। पक्षी प्रेमियों के लिए बर्ड गाइड बनने का सुनहरा मौका है। बर्ड गाइड बनने के लिए सादे कागज पर वन प्रमंडल पदाधिकारी के नाम आवेदन लिखकर वन प्रमंडल कार्यालय में देना होगा। शर्त यह कि आवेदक 12वीं पास और सहरसा जिला का होना चाहिए। उसे सहरसा जिले खासकर कोसी नदी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिन्तपल्ली ने कहा कि सहरसा जिला प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों का बसेरा है। हाल के सर्वेक्षण में जिले में स्थित कोसी नदी और तट पर प्रवासी-अप्रवासी पक्षियों को देखा गया। नदी में गांगेय डॉल्फिन और कछुए देखे गए। सोचनीय बात यह है कि पक्षियों और जलीय जीवों के बसेरा वाले जिले में एक भी बर्ड गाइड या नेचरलिस्ट नहीं है। अगर यहां के 12वीं पास बेरोजगार युवक-युवतियां बर्ड गाइड या नेचरलिस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.