पक्षी टकराने से ट्रिप हुई 33केवी लाइन, कई क्षेत्रों में बिजली गुल
अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था रविवार को लड़खड़ाई रही। 33केवी लाइन से पक्षी टकराने के कारण दोपहर करीब 12 बजे जलालपुर डी सेंटर बिजलीघर और खेरेश्वर की लाइनें अचानक ट्रिप हो गईं। इससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद खेरेश्वर क्षेत्र की आपूर्ति सामान्य कर दी गई, लेकिन जलालपुर डी सेंटर के दो जंफर जल जाने से वहां आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लग गया। फॉल्ट ठीक होने तक आसपास के इलाकों में कई घंटे बिजली गुल रही। दोपहर के समय बिजली कटने से घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद हो गईं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। उधर, शनिवार रात करीब 12 बजे अशोक नगर फीडर भी अचानक बंद हो गया। तकनीकी खराबी के कारण इस फीडर की आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.