कानपुर, मई 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच गुरुवार को एक ओर कलेक्ट्रेट परिसर में पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे रखवाए गए, वहीं दूसरी ओर तेज धूप में लगातार ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के लिए ठंडे पानी और ओआरएस की व्यवस्था की गई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मई माह के अंतिम सप्ताह में अत्यधिक तापमान और मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट को देखते हुए सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस समय केवल इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से अत्यधिक व्याकुल हैं। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी कल का मौसम 22 मई; धूप और गर्म हवा का कहर, 43 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट इसी संवेदनशीलता के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पक्षियों के लिए प्रतीकात्...