पक्षियों के लिए लगाए जलपात्र
आगरा, जून 5 -- राजकीय शिशु प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने छात्राओं द्वारा नारियल के खोल, प्लास्टिक की बोतलों और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार किए गए जलपात्र एवं पक्षी घरों को पेड़ों पर टांगकर पक्षियों के लिए उपलब्ध कराया। कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी चार्ट प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर एसबी आरती, सनत कुमार आर्य, ऋचा पंडित और सोहन लाल दीक्षित उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डीएवी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान यह भी पढ़ें- दिखावे के लिए नहीं, पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएं: एबीवीपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.