आगरा, अप्रैल 25 -- लीडर्स आगरा ने तपन फाउंडेशन के साथ मिलकर पक्षियों के लिए जलपात्र वितरित किए। शनिवार को जयपुर हाउस में डॉ बी. के. अग्रवाल के जगदंबा मेडिकेयर के बाहर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों के बाहर कुंडियां रखी गईं। इन्हें नियमित रूप से पानी से भरने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को सौंपी गई। इसके अलावा पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में भी कई जलपात्र रखवाए गए। लीडर्स आगरा के संरक्षक स्वीटी चौहान, सुनील बग्गा, करन सिंह, रोहित गोयल, सुमित अग्रवाल और राजीव सिंघल, मनोज गोयल ने जलपात्र उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में महामंत्री सुनील जैन, स्वीटी चौहान, सुनील बग्गा, आयुषी गुप्ता, डॉ शिवालिका शर्मा, डॉ अशोक कुशवाहा, राहुल जैन, हरीकांत शर्मा, रौबिन जैन, डिंपल वर्मा, पूजा भौमिक, चंद्रमोहन उपाध्याय और राजदीप ग्रोवर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.