पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के साथ छात्राओं को किया जागरूक
बरेली, मई 26 -- साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में पर्यावरण स्थिरता प्रकोष्ठ द्वारा डॉ. रीना टंडन के नेतृत्व में भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का एक छोटा सा प्रयास किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक करते हुए मिट्टी के सकोरे लाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प लिया। छात्राओं से कहा कि दाना-पानी दो उन्हें, जो आसमां में उड़ते हैं, इंसानियत का धर्म है, यही जो हर दिल में बसते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा, प्रो. शशि शुक्ला, प्रो. राधा यादव, प्रो. अनामिका कौशिवा, प्रो. प्रीति पाठक समेत अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.