गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भीषण गर्मी में पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य आदित्य निगम और उनके साथियों ने 'पक्षी जल पात्र अभियान' शुरू किया है। अभियान के तहत पंत पार्क, विंध्यवासिनी पार्क एवं अंबेडकर पार्क सहित लगभग 12 सार्वजनिक स्थानों पर जलपात्र लगाए गए हैं।आदित्य और उनकी टीम जलपात्र स्थापित करने के साथ ही लोगों को बेजुबान पक्षियों को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं। पार्कों में खेल रहे बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं पक्षियों को गर्मी में पानी उपलब्ध कराने को जागरूक किया जा रहा है। आदित्य निगम ने बताया कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, छत, बालकनी एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए जल पात्र रखें, जिससे जीव संरक्...