मथुरा, जून 2 -- मथुरा, मथुरा-आगरा सीमा पर फरह के निकट स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड इस समय रंग-बिरंगे स्थानीय-प्रवासी पक्षियों के कलरव से गूंज रहा है। इन दिनों वेटलैंड पर यूरेशियन स्पून-बिल, पेन्टेड स्टार्क और नाब-बिल्ड डक सैंकड़ों की संख्या में डेरा डाले हुए हैं। यह पक्षी पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों और बर्ड वाचर्स के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी (बीआरडीएस) के ईकोलॉजिस्ट डॉ. केपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद तथा वन विभाग के विशेष संरक्षण प्रयासों के चलते वेटलैंड में अनुकूल ईको-सिस्टम और बेहतर जल स्तर विकसित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी संख्या में पक्षियों का जमावड़ा भी देखने को मिल रहा है। वेटलैंड को वैज्ञानिक तरीके से पूरी तरह री-स्टोर किया गया है। इसके कारण...