हमीरपुर, मार्च 11 -- राठ, संवाददाता। कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर सुन्दरीकरण और चौड़ीकरण के कार्य में हो रहे पक्षपात से नाराज स्वर्णकार समाज ने तोड़फोड़ करने आई जेसीबी मशीन को वापस लौटाया। एसडीएम को ज्ञापन देकर चौड़ीकरण कार्य में भेदभाव न कर मानक अनुसार कार्य करने की मांग की है। अंबेडकर चौराहा पर सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए तकरीबन 1 माह पहले तोड़फोड़ हुई थी। जिसमें स्वर्णकार धर्मशाला की आधा दर्जन से अधिक दुकानें तोड़ी जा चुकी हैं। जबकि अन्य स्थानों पर टूट नहीं हुई। जिससे स्वर्णकार समाज में नाराजगी व्याप्त है। बुधवार को फिर से स्वर्णकार धर्मशाला की तोड़फोड़ करने के लिए जेसीबी मशीन आई तो समाज के लोगों ने विरोध जताया और जेसीबी मशीन को वापस लौटा दिया।स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा लोगों ने एसडीएम अभिमन्यु कुमार को शिकायत क...