बरेली, अप्रैल 9 -- नवाबगंज के गांव गंगापुर में आंबेडकर प्रतिमा और भूमि विवाद सुलझ नहीं रहा है। बुधवार को गंगापुर गांव के एक पक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से उस स्थान पर डॉ. आंबेडकर जयंती मनाते आ रहे हैं। बीते साल प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। गांववालों ने अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया और उचित कदम उठाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...