गिरडीह, फरवरी 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को चौधरी कॉम्प्लेक्स में संकल्प बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजसभा सांसद दीपक प्रकाश कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य में झामुमो और कांग्रेस अपने-अपने बैनर में खुलेआम झामुमो समर्थित और कांग्रेस समर्थित लिखकर प्रचार कर रही है, लेकिन कार्रवाई केवल भाजपा समर्थित उम्मीदवारों पर ही की जा रही है। ऐसी कार्रवाई सरकार के पक्षपात को दर्शाता है। इस दौरान दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को निष्पक्ष होकर चुनाव कराना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ईवीएम छोड़कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला किया है, जिससे चुनाव में गड़बड़ी की पूरी संभावना बनी हुई है। राज्य सरकार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.