रुडकी, मई 8 -- धनौरी, संवाददाता। नगर पंचायत पिरान कलियर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब दो वर्ष पूर्व स्वीकृत हुए मकानों की किस्तें एक साल से लंबित होने के कारण पात्र लाभार्थी दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पक्के मकान की आस में अपने कच्चे आशियाने तोड़ चुके लोग अब कर्ज के भारी बोझ तले दब गए हैं। मामले को लेकर वार्ड संख्या-3 के सभासद नाजिम त्यागी ने नगर पंचायत प्रशासन को पत्र लिखकर जल्द भुगतान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...