बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। जिले में नहरों की कटान से किसानों को होने वाले नुकसान को देखते हुए सिंचाई विभाग ने नहरों के पक्कीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने जिले की एक दर्जन से अधिक नहरों को चिह्नित कर उनके किनारों को पक्का कराने का काम तेज कर दिया है। शासन की संस्तुति मिलने के बाद चयनित नहरों की मरम्मत और पक्कीकरण कराया जा रहा है। सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र के नेवादा गांव में कच्ची नहर होने के कारण अक्सर किनारों की कटान हो जाती थी, जिससे नहर का पानी खेतों में फैल जाता था। इसके चलते किसानों की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ता था और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता था। इन समस्याओं को देखते हुए शासन ने नहरों के पक्के निर्माण की योजना को स्वीकृति दी है। इसके तहत जिले की चिह्नित नहरों के किनारों को पक्का किया जा रहा है। नहर के पक्के निर्माण से पानी क...