सोनभद्र, फरवरी 19 -- म्योरपुर। दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बघाडू में पक्की सड़क के निर्माण को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कच्ची सड़क का पक्का निर्माण कराए जाने की मांग की। महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विनोद मोड़ से अवराडंडी के बीच लगभग चार किमी सड़क कच्ची है, जिसका पक्की निर्माण जरूरी है। बावजूद विभागीय और जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात में इस मार्ग पर कोई वाहन आ जा नहीं सकता है, इसके कारण मार्ग पर एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पता। आंगनबाड़ी और स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। शिक्षा की नींव कमजोर हो रही है। ग्रामीण फूलवंती ने बताया कि विकास कार्य सबसे निचले तबके तक नहीं पहुंच पा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.