चंदौली, मार्च 15 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के हरधन गांव (पूर्वी मोहल्ला बारी) के ग्रामीणों ने शनिवार को वर्षों पुरानी सड़क की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि टांडाकला से बलुआ मुख्य मार्ग से मोलनापुर गांव को जोड़ने वाला चकरोड कच्चा है। जिससे आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में तो इस कच्चे मार्ग पर चलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह चकरोड 12 कड़ी का है, लेकिन देखरेख के अभाव में इस पर झाड़ झंखाड़ उग आई है। इस कच्चे मार्ग पर राहगीरों को हमेशा जंगली जानवरों और सांप-बिच्छुओं का डर बना रहता है। गर्मी के दिनों में धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते से किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन बरसात के मौसम में वाहन तो दूर पैदल चलना दूभर हो जाता है। जबकि इसी रास्ते से होकर दोपहिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.