पक्की सड़क जर्जर रहने से आवागमन में परेशानी
अररिया, मई 23 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी प्रखंड के रामनगर से बेलबाड़ी होते हुए जमुआ जाने वाली पक्की सड़क वर्षो से जर्जर रहने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। केशव नाथ झा, कृष्ण मोहन मिश्र, नरेश मोहन झा, अरविन्द झा, धर्मानन्द झा ने बताया कि जमुआ से बेलबाड़ी होते हुए रामनगर जाने वाली पक्की सड़क वर्षो से जर्जर है। यह सड़क कुर्साकांटा, सिकटी व अररिया प्रखंड के दर्जनों गांव को जोड़ती है। इस सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे रहने के कारण बाइक व साइकिल चलाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जबकि इस सड़क होकर प्रत्येक दिन दर्जनों बाइक, साइकिल सहित चार पहिया बाहन चलते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से पक्की सड़क बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.