खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद के वार्ड संख्या पांच के रामचंद्रा में करीब 40 लाख 5 हजार रुपये की लागत से निर्मित दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन सोमवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया।बताया जा रहा है कि पहले सड़क निर्माण कार्य पर 26 लाख 54 हजार 600 रुपये तथा दूसरे सड़क निर्माण कार्य पर 13 लाख 50 हजार 400 रुपये की लागत आई है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि क्षेत्र में लंबे समय से बनी बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी ठोस पहल हुई है। इस इलाके में पूर्व में कच्ची सड़क होने के कारण विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति काफी खराब हो जाती थी। जलजमाव, कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह समस्या और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.