अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, संवाददाता। पक्की सराय स्थित बिहारी जी मंदिर से 5 मार्च को सुबह 11 बजे क्षेत्र भ्रमण व शाम 6 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। उद्योगपति अंकुर जैन ने बताया कि शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होकर पुनः मंदिर पर समापन करेगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष पवन वार्ष्णोय, मेला अध्यक्ष कालीचरण वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रबंधक राजेश गुप्ता, मंत्री मनोज वार्ष्णोय, संयोजक राजीव सेठ एडवोकेट ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मीडिया प्रवक्ता गौरव वार्ष्णोय ने बताया कि भगवा गुलाल, आकर्षक झांकियों और ढोल-नगाड़ों के साथ राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप रथों पर विराजमान रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.