मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता वार्ड 40 के पार्षद इकबाल हुसैन ने पक्की सराय में हेल्थ सेंटर का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग डीएम से की है। पार्षद के मुताबिक राज्य स्वास्थ्य समिति से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद भी शहरी स्वास्थ्य व वेलनेस सेंटर का भवन निर्माण शुरू नहीं हो सका है। चार साल पहले पक्की सराय स्थित पीएचसी को पहले वार्ड 41 के मंदिर रोड, फिर बीएमपी छह के सामने शिफ्ट कर दिया गया। इससे अधिक दूरी होने के कारण पक्की सराय व आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...