पक्की सड़क में कई जगह गोफ बने, हादसे की गुंजाइश बढ़ी
गिरडीह, जून 23 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के पिपराटांड़ गांव में बनाए गए पुल के पास गार्डवाल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किए जाने के कारण पक्की सड़क में कई जगह गोफ हो गया है जो दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। बताया जाता है कि आरइओ विभाग से तथाकथित ठेकेदार द्वारा पिपराटांड़ गांव में एक साल पहले पुल का निर्माण कराया गया था। इसके बाद स्टीमेट के अनुसार पुल के पास एप्रोच पथ और गार्डवाल का निर्माण कराना था। लेकिन ठेकेदार द्वारा नव निर्मित पुल के पास जैसे-तैसे एप्रोच पथ तो बनाया गया है। लेकिन एप्रोच पथ के साइड में न तो गार्डवाल का निर्माण कराया गया है और न ही स्लोपिंग ही की गई है। आलम यह है कि पहली ही बारिश में एप्रोच पथ में कई जगह गोफ हो गया है जिससे सड़क की गुणवत्ता की भी पोल खुल रही है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से गार्डवाल का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.