सुपौल, जनवरी 26 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 17 स्थित मर्राही टोलावासी दशकों से एक अदद से पक्की सड़क के लिए ललायित हैं। टोला को मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क नहीं रहने के कारण सैकडों की आबादी को आवागमन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टोला वासी नागेश्वर मंगरदैता, प्रमोद बहरखेर, सुवोध बहरखेर, पप्पू बहरखेर, कुंदन बहरखेर, अमित कुमार बहरखेर आदि ने बताया कि सड़क के अभाव में चार पहिया वाहन टोले तक नहीं जा रहा है। लड़की की शादी होने पर दुल्हे को पैदल ही शादी समारोह स्थल तक जाना पड़ता है। इतना ही नहीं खासकर मानसुन काल में कीचडमय सड़क से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और बच्चों की पढाई बाधित हो जाती है। बताया कि मुख्यालय पंचायत का सभी टोला मोहल्ला पक्की सड़क से जुड़ चुका है। लेकिन जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक उदासिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.