फरीदाबाद, दिसम्बर 11 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में लोगों के लिए प्रॉपर्टी आईडी बनवाने की समस्या कम नहीं हो रही। मकान के मालिक का नाम बदलने के साथ अब जीआईएस (ज्योग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल पर नियमित कॉलोनियों को अनियमति कॉलोनियों की श्रेणी में डालने से दिक्कत बढ़ गई। इसको लेकर लोग दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। मगर समाधान नहीं हो पा रहा है। पोर्टल को जल्द अपडेट करने का आश्वासन देकर निगम अधिकारी लोगों को वापस कर रहे हैं। नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक जीआईएस पोर्टल को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने नगर निगम में चार सदस्यों की टीम गठित की है। इनमें आईटी एक्सपर्ट के अलावा इंजीनियर भी शामिल हैं। लेकिन सरकार की तरफ से उनको कम्प्यूटर सहित काफी संसाधन अभी तक मुहैया नहीं करवाए हैं। इसकी वजह से पोर्टल पर कॉलोनियों की सीमा ठीक नहीं हो पा रही हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.