पक्का मकान बनाने के लिए 4201 करोड़ रुपये जारी, 7 लाख लोगों को होगा लाभ; इस राज्य में सौगात
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को ग्रामीण आवास योजना के तहत 7 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 4,201.026 करोड़ रुपये जारी किए। यह राशि पक्के मकान का निर्माण पूरा करने के लिए दूसरी किस्त के रूप में दी गई है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को 60 हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने मौजूदा चरण में अब तक करीब 17.21 लाख लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में कुल 10,323 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इनमें से करीब 180 लाभार्थी नवान्न में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि बाकी लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले 6 अगस्त को पहले चरण में करीब 10.20 लाख लोगों को 6,122 करोड़ रुपये दिए गए थे। यह भी पढ़ें- असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा; मिनी बस और कंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.