सिमडेगा, मार्च 17 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। मत्स्य विभाग के द्वारा उपलब्ध 30 हजार मछली का जीरा पक्का बांध में छोड़ा गया। मौके पर घाघमुंडा मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्य निरंजन पासी, आयुब अंसारी,विजय लकड़ा मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गठित मत्स्य जीवी सहयोग समिति को आर्थिक दृष्टि से मजबूत करने के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है। इसके तहत पक्का बांध में तीस हजार कातला, रोहू, शिमला, ग्रासकाप आदि मिश्रित मछली जीरा छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...