पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 15 मीटर चौड़ी होगी बंधा रोड
लखनऊ, जून 9 -- पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 3.37 किलोमीटर लंबी बंधा रोड 15 मीटर तक चौड़ी होगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 38 करोड़ रुपये की लागत से स्थल पर कार्य शुरू करा दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को परियोजना का निरीक्षण करके इस वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं। इसके बनने से 10 लाख की आबादी को फायदा होगा।
बंधा रोड का चौड़ीकरण प्रथमेश कुमार ने बताया कि पक्का पुल से प्रियदर्शिनी योजना होते हुए सीतापुर रोड से कनेक्ट होने वाली यह बंधा रोड वर्तमान में 05 मीटर चौड़ी है। इस रोड पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, जोकि पीक आवर्स में बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए बंधा रोड को 15 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए मौके पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया गया। दिसम्बर, 2026 तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.