कुशीनगर, जून 11 -- मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- सुपौल : थल्हा धार का सांसद ने किया निरीक्षण, जल्द पुल निर्माण का दिया आश्वासन क्षेत्र के छोटी गंडक नदी पर अथरहा-पिपरहिया घाट स्थित पक्का पुल चार वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया, लेकिन पुल से आगे महज 500 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा होने से क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी सड़क के कारण पुल का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों की परेशानी ग्रामीणों के अनुसार पुल के उत्तरी एप्रोच मार्ग को गंडक नदी के बांध तक पक्का बना दिया गया था, लेकिन बांध से आगे पिपरहिया गांव को जोड़ने वाली पिच सड़क तक करीब 500 मीटर हिस्सा आज भी कच्चा, संकरा और उबड़-खाबड़ बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यह हिस्सा अधूरा छोड़ दिए जाने से चार पहिया और भारी वाहनों का स...