लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ। चौक में टीले वाली मस्जिद के सामने बने ई-रिक्शा स्टैंड पर सोमवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि युवक उम्र करीब 30-35 साल है। वह सुबह से पड़ा था। लोगों ने उसे नशेड़ी समझा था। बाद में पुलिस को सूचना दी। क्षेत्रीय लोगों को संदेह है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि युवक के शव पर कोई जाहिरा चोट नहीं दिखाई दे रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.