गंगापार, जून 30 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा क्षेत्र के डेंगूरपुर-महेवा से गंगा पार धनतुलसी के बीच प्रस्तावित पक्का पुल के निर्माण को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे युवा भाजपा नेता आनंद चौबे निवासी नहवाई मांडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से उनके आवास पर भेंट की।इस दौरान आनंद चौबे ने केंद्रीय मंत्री को पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर धन्यवाद देते हुए क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया तथा उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। केंद्रीय मंत्री ने उद्घाटन में आने का भरोसा दिया। उक्त जानकारी दूरभाष पर आनन्द चौबे ने दी। यह भी पढ़ें- Sasaram News दो वर्ष बाद भी नहीं बना पहुंच पथ, पुल रहने के बावजूद आवागमन बाधित भारतगंज चेयरपर्सन प्रतिनिधि आमिर ट...