कुशीनगर, जून 13 -- कुशीनगर। मथौली बाजार क्षेत्र के छोटी गंडक नदी पर सिकटिया-बनटोलवा घाट पर 19.24 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पक्का पुल का शिलान्यास कार्यक्रम 15 जून दिन सोमवार को मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे एवं हाटा विधायक मोहन वर्मा द्वारा संपन्न होगा।सेतु निगम के सहायक अभियंता अहिबरन सिंह ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पुल निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले सामग्री गिरा दिया गया है------अथक प्रयास से मिली स्वीकृति : विधायकहाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि यह पुल मेरे अथक प्रयास और जनता की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वीकृत किया गया है। वर्षों से क्षेत्र की जनता पक्के पुल की मांग कर रही थी। बरसात में नदी में पानी बढ़ने से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसा...