बाराबंकी, मई 10 -- सूरतगंज, संवाददाता। कस्बा त्रिलोकपुर में स्थित प्राचीन पक्का तालाब हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का शनिवार को भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई ने विधायक निधि से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं को समर्पित किया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों, कन्या भोज और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर में स्थित प्राचीन पक्का तालाब हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का शनिवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई ने शिलापट का अनावरण कर मंदिर परिसर में कराए गए निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को श्रद्धालुओं को समर्पित किया। यह भी पढ़ें- पक्का तालाब...