मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के पक्का घाट पर सोमवार की शाम गंगा स्नान के दौरान डूब रहे चार श्रद्धालुओं को स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बचा लिया। गोताखोरों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। वहीं सुरक्षित बचे श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली। जौनपुर से एक परिवार विंध्याचल दर्शन पूजन करने दोपहर दो बजे पहुंचा। दर्शन पूजन के पूर्व सभी लोग पक्का घाट पर स्नान करने चले गए। यहां स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से आंचल, रिया, सुमित, यश गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। तभी पास मौजूद गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने डूब रहे चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया। यह भी पढ़ें- दीवान घाट पर गंगा स्नान कर रहे दो चचेरे भाई डूबे, लापता जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान को आया युवक डूबा, मौत...