पीलीभीत, जनवरी 28 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उमरसड़ निवासी प्रदीप पुत्र जानकी प्रसाद ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अपने साले दिलीप के साथ पकौड़ी खाने के लिए गए हुए थे। वहां पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रम्पुरयिा उझैनिया निवासी राधेश्याम, तेजपाल, गुडडू, जसवंत,सरवन ने उन लोगों के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी और उसके साले की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.